Skip to content
Monday, 2 November 2026
देवास

होटल के किचन की चिमनी में आग लगी: नगर निगम की मदद से आग पर पाया काबू

1 min read
Text Size:

देवास। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के पास स्थित एक होटल के किचन की चिमनी में सोमवार रात को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे काले धुएं के साथ ऊपर तक उठने लगी। सूचना मिलते ही नगर निगम से दो दमकल मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दमकल और फायर सिलेंडरों की मदद से आग पर काबू पाया गया। होटल के आसपास रहवासी क्षेत्र लगा हुआ है। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में होटल पर पहुंचे। जिस समय आग होटल में लगी थी उस समय कई कर्मचारी भी वहां मौजूद थे। अनुमान है आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी थी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। आग से कितना नुकसान हुआ इसका आकलन भी नहीं हो पाया। मामले में नगर निगम फायर अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि होटल के किचन में आग लगने की सूचना मिली थी, उसके बाद नगर निगम की दो दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

118 Views
What do you think?

Leave a Reply