आईपीएल पर सट्टा खेलते धराए 4 सटोरिये

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, बैतूल। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में लगातार जिले में आईपीएल सट्टा के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने सोमवार को चार आईपीएल सटोरियों को सट्टा खेलते और खिलाते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि सोमवार पेठ के आगे बबन पाटिल के ढाबा पर कुछ लोग आईपीएल का सट्टा खेल रहे हैं और बुकिंग कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा तो तीन व्यक्ति अपने-अपने हाथों में मोबाईल लिए खड़े दिखे तथा मोबाईल में देखकर लोगों से बात करते हुए दिखाई दिए। बताया गया कि तीनों व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे, जिसे स्टाफ द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपियों में मयंक ठाकुर उम्र 28 साल निवासी तिलक वार्ड कोठीबाजार बैतूल, शुभम बारस्कर उम्र 23 साल निवासी मोतीवार्ड कोठीबाजार बैतूल, शुभम पवार उम्र 27 साल निवासी गोठी कोलोनी मोतीवार्ड का होना बताया। इनसे की गई पूछताछ में उन्होंने बताया कि वह आईपीएल क्रिकेट का सट्टा तथा बुकिंग करते हुए रुपए से हार-जीत का दांव लगा रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बैतूल बाजार निवासी मोनू ठाकुर नाम के व्यक्ति द्वारा मोबाईल नंबरों से आईपीएल क्रिकेट सट्टा का लिंक एवं पासवर्ड पैसे देकर प्राप्त करना तथा आईपीएल सट्टा खेलना एवं खिलवाना पाया गया। उक्त आरोपियों में मयक ठाकुर उम्र 28 साल निवासी तिलक वार्ड कोठीबाजार बैतूल के मोबाइल फोन से कुल ट्राजेक्शन 62 हजार 500 रुपए, शुभम बारस्कर उम्र 23 साल निवासी मोतीबाई कोठीबाजार बैतूल के मोबाइल से 40 हजार 200 रुपए तथा आरोपी शुभम पवार उम्र 27 साल कोलोनी मोतीवार्ड के मोबाइल से आईपीएल सट्टा खेलने एवं खिलवाने सबधी कुल ट्रांजेक्शन 20 हजार रुपए होना पाया गया। उक्त चारों आरोपियों को धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं धारा 109 भादवि के तहत दण्डनीय होना पाया गया।

72 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!