एक ही परिवार के 11 लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, सभी लोग गए थे देव पूजन करने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

एक ही परिवार के 11 लोगों पर मधुमक्खियों का हमला, सभी लोग गए थे देव पूजन करने, परिवार जनों का कहना नारियल भेंट नहीं चढ़ाई इसलिए हुई घटना

भैरुंदा ( नसरुल्लागंज)। देव पूजने खेत पर गए लाडकुई गांव निवासी एक ही परिवार के महिला – पुरुषों पर अचानक ही मधुमक्खियों के दल ने हमला बोल दिया। मौके पर करीब डेढ़ दर्जन महिला पुरुष मौजूद थे। इनमें से 11 लोग मधुमक्खियों के हमले का शिकार हुए। घटना शुक्रवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग आंवा सड़क लाड़कुई पर स्थित खेत की हैं। इस घटना में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए लाड़कुई गांव के महेंद्र ठाकुर ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह उनका पूरा परिवार चौदस के मौके पर देव पूजने के लिए आंबा सड़क पर स्थित खेत पर गए थे । शुक्रवार को परिवार के लगभग 4 दर्जन से अधिक लोग यहां पहुंचे थे। देव पूजन करने के उपरांत आधे से अधिक लोग भोजन कर वापस अपने घर चले गए थे। हमले के दौरान खेत पर लगभग डेढ़ दर्जन लोग मौजूद थे। इसी दौरान अचानक ही हजारों की तादाद में मधुमक्खियों के दल ने हमला बोल दिया। इस घटना में वहां पर मौजूद 11 महिला- पुरुष घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शी महेंद्र ठाकुर के मुताबिक प्रतिवर्ष देव पूजन के दौरान लगभग ढाई सौ मीटर दूर पेड़ पर लगे हुए मधुमक्खी के छत्ते के नीचे वह नारियल एवं भेद चढ़ाते हैं। लेकिन इस वर्ष वह नारियल चढ़ाना भूल गए। इसी के चलते मधुमक्खियों के दल ने अचानक हमला बोला। ठाकुर के अनुसार वहां पर वह स्वयं भी मौजूद थे। लेकिन मधुमक्खियों ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। घटना के बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल भैरुंदा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी लोगों को छुट्टी दे दी गई।

Views Today: 8

Total Views: 156

Leave a Reply

error: Content is protected !!