प्रतिमा अनावरण समारोह शुक्रवार को

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

चमन चौक का नाम अब होगा महाराजा अग्रसेन चौराहा खातेगाव मे

 

खातेगांव। खातेगांव नगर में परम पूज्य 1008 श्री अग्रसेन महाराज की प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन खातेगांव महाराजा अग्रसेन चौराहा चमन चौक पर आयोजित किया जा रहा है । जानकारी देते हुए अग्रवाल समाज खातेगांव के अध्यक्ष संजय अग्रवाल,पञकार सुनील अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 11 महाराज अग्रसेन जी की प्रतिमा अनावरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में देवास महापौर श्रीमती गीता दुर्गेश अग्रवाल उपस्थित रहेंगी । समारोह की अध्यक्षता क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा करेंगे । प्रतिमा अनावरण समारोह में विशेष अतिथि श्रीमती सारिका नरेंद्र चौधरी नगर परिषद अध्यक्ष खातेगांव ,गोपाल अग्रवाल अध्यक्ष नगर परिषद नेमावर, महेश अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल महासभा ब्यावरा राजगढ़ ,श्रीमती संगीता सुनील यादव अध्यक्ष महिला कांग्रेस देवास, श्रीमती सरोज दिनेश रावडिया उपाध्यक्ष नगर परिषद खातेगांव एवं समस्त पार्षद गण नगर परिषद खातेगांव की उपस्थिति में संपन्न होगा ।

230 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!