इंद्रा मार्केट को डिस्मेंटल करने के मूड में नपा, डबल स्टोरी मार्केट बनाने की आगामी योजना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
विकास पवार, बड़वाह – एकाएक नगर पालिका शहर की दशा और दिशा सुधारने के लिए डेवलपमेंट हेतु तरह-तरह की रूपरेखा बना रही है। अब शहर के मुख्य मार्ग पर नपा के इंद्रा मार्केट को डिस्मेंटल करने के मूड में है। यहां नगर पालिका द्वारा डबल स्टोरी मार्केट बनाने की मंशा सामने आई है। विभागीय एक टीम द्वारा सर्वे भी किया जा चुका है। इस नवीन मार्केट को लेकर नपा सीएमओ कुशल सिंह डुडवे ने बताया कि इंदिरा मार्केट को तोड़कर नवीन मार्केट बनाने की योजना है। इसकी ड्राइंग बनाई जा रही है। इस मार्केट को अब डबल स्टोरी बनाया जायेगा। जहा पार्किंग की व्यवस्था भी रहेगी। जैसे ही शासन से राशि स्वीकृत होगी। इस मार्केट को डिसमेंटल कर दिया जाएगा। साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर डबल स्टोरी मार्केट बनाया जाएगा और वर्तमान से अधिक दुकानें निकाली जाएगी। जिसके बाद शासन के नियमानुसार दुकानों का आवंटन होगा। जिससे नपा की आय में वृद्धि होगी। सीएमओ ने बताया कि नपा के इंद्रा मार्केट से लेकर शासकीय अस्पताल के सामने तक नपा मार्केट बनाने के लिए हम प्रयासरत है। ताकि भव्य मार्केट बने और अधिक दुकानें निकले। बताया कि इंद्रा मार्केट के सामने नवीन शासकीय नाले सीमा के अंदर ही इस नवीन मार्केट का निर्माण किया जाएगा। जिसके बाद पार्किंग बनाई जाएगी।जिससे काफी हद तक हाईवे पर लगने वाले वाहनों के जाम से निजात मिल सकेगी।वही नगर में यातायात भी सुगम होगा।
पुराने दुकानदारों को नवीन गाइडलाइन के अनुसार आवंटित करेंगे दुकाने
शहर के मुख्य इंदौर खंडवा मार्ग पर हाल फिलहाल नपा का पुराना इंद्रा मार्केट बना हुआ है,उसमें नगर पालिका की करीब 38 से अधिक दुकानें संचालित है।  सीएमओ ने बताया कि मार्केट बनने के बाद पुराने दुकानदारों को शासन की नवीन गाइडलाइन के अनुसार दुकानें आवंटित की जाएगी। अतिरिक्त किराया बढ़ाकर भी बढ़ाया जाएगा। जबकि अन्य नवीन दुकानों का भी नियमानुसार आवंटन किया जायेगा। जिससे नपा के आय के स्त्रोत बढ़ेंगे। वही नगरवासियों को व्यापार व्यवसाय के लिए पर्याप्त स्थान मिल सकेगा।
दोनो मामले न्यायालय के कटघड़े में खड़े
शहर के मुख्य चौराहे पर संचालित मोदी पेट्रोल पंप और श्याम मेडिकल की लीज का मामला न्यायालय के कटघरे में खड़ा हुआ है। इनके व्यवसाय यथावत रहेंगे,यहां फिर हटा दिए जाएंगे। यह सवाल हर किसी के जहन में उथल-पुथल कर रहा है। आखिर इस मामले का निर्णय क्या होगा.? सबकी इस पर नजर जमी हुई है। इस मामले में सीएमओ ने कहा कि पेट्रोल पंप और श्याम मेडिकल की जमीन पर नपा द्वारा भव्य शॉपिंग कापलेक्स बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मोदी पंप के खिलाफ नपा द्वारा विगत दोनो जारी हुए नोटिस व कार्रवाई के बाद संचालक न्यायालय से स्टे ला चुका है। उक्त भूमि को खाली करवाने की कार्रवाई के लिए वकील से मार्गदर्शन लिया जा रहा है। जिसके बाद दोनो स्थानों को डिस्मेंटल कर शापिंग कांप्लेक्स बनाया जायेगा। जबकि सूत्रों की मानो तो श्याम मेडिकल भवन को लेकर भी मामला न्यायालय में विचारणीय है।

Views Today: 2

Total Views: 268

Leave a Reply

error: Content is protected !!