नगर मंडल कार्यकर्ता ने विभिन्न स्तरों पर सुना मन कि बात का 100 वा एपिसोड

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

विकास पवार बड़वाह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 100 वे एपिसोड रविवार को सुबह 11बजे प्रसारित किया गया ।जिसे भाजपा नगर मण्डल द्वारा विभिन्न स्तरों पर आयोजित कर भाजपा नेता और कार्यक्रताओं द्वारा सुना गया । इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए मण्डल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह तोमर ने बताया कि मन कि बात कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ था और यह हर महीने के आखरी रविवार को प्रसारित होता है । कुल 30 मिनट के इस कार्यक्रम कि 100 वी कड़ी रविवार को प्रसारित कि गई । इस अयोजन के ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए इसकी लाइव स्क्रीनिंग कि व्यव्स्था विभिन्न स्थानों पर कि गई । मण्डल महामंत्री रवि ऐरन के निवास पर मण्डल अध्यक्ष चंद्रपालसिंह तोमर, जितेंद्र सुराणा, महेंद्रसिंह अमई, संजय मुथा रंजीता कौशल,गणेश चौधरी, बीटा भाटिया, सुबोध आरस, सोनम विश्वकर्मा, दिनेश अंबिया आदि कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम को सुना ।और अन्य सदस्यो को कार्यक्रम देखने के लिए प्रेरित किया । वही कंवर कालोनी में राजहंस एजेंसी पर टीवी स्क्रीन लगाकर मन कि बात कार्यक्रम आयोजित किया गया । जहा शक्ति केंद्र क्रमांक 3 के दीपेश विजयवर्गीय, राजेंद्र राठौड़,वरिष्ठ भाजपा नेता लादूराम साहू गुरुचरण भाटिया, ब्रजेंद्र जोशी, रोमेश विजयवर्गीय, जसबीर सिंह भाटिया, लक्ष्मीचंद अमई, रोमेश विजयवर्गीय,अमन संधू, कपिल पटेल, बंटी लोट आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे ।भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा अयोजिय कार्यक्रम में अध्यक्ष यश चौरसिया,ऋतिक आदीवाल, संयम जैन, यश राठौर आदि ने मन कि बात को सुना ।इस 100 वे एपिसोड के अवसर पर भाजपा नगर मंडल महामंत्री रवि एरन ने कहा की आज हम यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के मन की बात के माध्यम से हर भारतीय के मन की बात सुन रहे । हमारा सौभाग्य है कि हमारे मोदी जी को आज सारा विश्व सुनता है ।

Views Today: 2

Total Views: 64

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!