Skip to content
Thursday, 29 October 2026
देवास

देवास जिले में ग्रामीण अंचल सहित पूरे जिले में उत्साह एवं उत्सुकता के साथ सुना गया प्रधानमंत्री श्री मोदी के “मन की बात” का 100वाँ एपिसोड

2 min read
Text Size:

देवास:   जिले में ग्रामीण अंचल सहित पूरे जिले में उत्साह एवं उत्सुकता के साथ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के “मन की बात” का 100वाँ एपिसोड सुना गया । देश, प्रदेश सहित जिले में  प्रधानमंत्री  मोदी की “मन की बात” के प्रसारण की उत्सुकता के साथ प्रतीक्षा की जाती है। देवास जिले में मन की बात के 100 वें एपिसोड को सुनने के लिए जिला मुख्यालय , विकासखंडों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत भवनों तथा नगरीय निकायों में वार्ड स्तर पर व्यवस्था की गई थी, जहाँ जनप्रतिनिधियों, शासकीय सेवकों तथा आमजन व्दारा मन की बात सुनी गई।
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी  ने मन की बात के 100 वें एपिसोड को संबोधित करते हुए कहा मन की बात जन आंदोलन बन गया है, हर महीने यह पर्व की तरह आता है, इस कार्यक्रम से देश के कोटि कोटि भारतीयों की भावनाओं को जानने तथा उनके व्दारा किये जा रहे नवाचारों को देश भर के लोगों को जानने तथा उसका अनुसरण करने का अवसर मिल रहा है।
प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आजादी के अम्रत वर्ष में  भारतीयों के व्दारा देश को विकसित करने हेतु एक दूसरे के कार्यों से प्रेरणा लेकर अनेकों नवाचार किये है, शिक्षा, जल संरक्षण, पर्यावरण, बेटी बचाओ तथा बेटी पढ़ाओ, जेन्डर रेशियो में सुधार, व्होकल फार लोकल के लिए नवाचार किये जा रहे हैं।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply