मुकेश सोनी आठनेर- नगर से 3 किलोमीटर दूर मुलताई भैंसदेही मार्ग पर धामोरी ग्राम में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आज कलश यात्रा के साथ भागवत कथा प्रारंभ की गई पंडित मिलन पुरी जी महाराज बिरुल बाजार द्वारा यह कथा उनके मुखारविंद से 29 अप्रैल 2023 से 5 मई 2023 तक चलेगी इस संबंध में आयोजक नितेशबनाईतने बताया कि हमारे पूर्वजों की स्मृति में भागवत कथा का आयोजन श्रीमती गुता बाई ब नाइईत के द्वारा किया जा रहा है ज्ञात रहे कि भागवत कथा प्रति दिवस 1 से 5 बजे तक चलेगी जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित है ज्ञात रहे की मिलन पुरी जी महाराज बिरुल बाजार वाले के द्वारा यह भागवत सप्ताह को सुनने के लिए दूरदराज के ग्रामों से भी आमजन धामोरी ग्राम में पधारे हुए हैं एवं भागवत कथा श्रवण कर रहे हैं