Skip to content
Friday, 30 October 2026
बैतूल

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में कोई भी पात्र बहना छूटना नहीं चाहिए

2 min read
Text Size:

 

 *श्री तिवारी* 

 

 *आठनेर मुकेश सोनी*

नगर परिषद आठनेर में आज शनिवार दिन भर मुख्यमंत्रीलाडली बहना योजना के फार्म भरने का कार्य कंप्यूटर ऑपरेटरों द्वारा चलता रहा इस संबंध में नगर परिषद आठनेर के मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दिनेश कुमार तिवारी से पूछने पर उन्होंने बताया कि कुछ पात्र महिलाएं अन्यत्र स्थानों पर चले गए थे जो लगाए गए शिविरों में नहीं आ पाए थे जिनकी वार्ड वाइज समीक्षा की जा रही है एवं पात्र महिलाओं को घर घर जाकर सूचित कर उन्हें तुरंत यहां लाकर उनके फार्म भरवाए जा रहा है श्री तिवारी ने बताया कि पूरे कर्मचारी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का जो लक्ष्य था उसे पार कर गया है परंतु जो महिलाएं वार्ड में कैंपर लगा था उसमें नहीं आ पाई थी या किसी कारणवश अन्य स्तान वे लोग चले गए थे वे अब आ चुके हैं इस कारण नगर परिषद के सभा हाल में ही उन्हें यहां बुलाकर उनके फार्म भरवाए जा रहा है श्री तिवारी ने बताया कि कोई भी पात्र लाडली बहना इस योजना से वंचित ना रहे इस हिसाब से नगर परिषद वार्ड वार्ड जाकर एवं जो बहना वार्ड में लगे कैंप में नहीं पहुंच पाई थी उनको ढूंढ कर उनके घर जाकर हमारे कर्मचारी उन्हें बताते है कि आप 10:00 परिषद पहुंचे और अपना मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का फार्म भरे श्री तिवारी ने बताया कि सभी कर्मचारी लक्ष्य से ज्यादा एवं आवेदनों से भी ज्यादा फार्म लाडली बहना के भर चुके हैं परंतु जो शेष और बचे हैं उन्हें भी उनके भी फार्म भरवाए जा रहे है उन्होंने बताया कि आज कर्मचारियों की अथक मेहनत से 3248 कुल जिसमें से लक्ष्य 1623 पात्र हितग्राही लगभग कुल फार्म आज दिनांक तक परिषद के पास आए हैं 2120 ऐसे लक्ष्य से 100% से ऊपरपरिषद चल रही है श्री तिवारी ने बताया कि अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के अथक प्रयास एवं कर्मचारियों की लगन मेहनत से हम लक्ष्य से ऊपर मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आज 2120 का यह आंकड़ा हम छू सके हैं श्री तिवारी ने सभी को कहा है कि आप ऐसे ही लगन मेहनत से कार्य करें एवं शासन की सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे यही सरकार और शासन की मंशा है

101 Views
What do you think?

Leave a Reply