Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह मुख्यालय पर संचालित होटल व हाथ ठेलों पर विक्रय खाद्य सामग्री का दृश्य है। जहां खाद्य सामग्री खुले में रखी रहती है। जिस पर मच्छर भिनभिनाने के साथ ही सड़क की धूल तक जमने लगती है। बावजूद संबंधित दुकानदार खाद्य सामग्री को सुरक्षित करने की जहमत तक नही उठाते हैं। जिसका जनस्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ना लाजमी है। खासकर बारिश तथा भीषण गर्मी के दिनों में यह समस्या विकराल रूप ले लेती है। ऐसे में जरूरी है कि नागरिकों को भी सावधानी बरतना आवश्यक है। वहीं दूसरी ओर संबंधित खाद्य सुरक्षा विभाग केवल समय-समय पर कार्रवाई कर औपचारिकता निभाता है। यही कारण है कि कोई पांच या दस नही बल्कि बड़ी संख्या में ऐसी दुकानें व हाथठेले हैं, जहां नियमों का उल्लंघन जारी है। खाद्य सामग्री की यह तस्वीर देखकर जागरूक लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

—————————

111 Views
What do you think?

Leave a Reply