दिनदहाड़े ओंकारेश्वर में हुई चोरी का सुराग नहीं लगा पाई पुलिस

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ओंकारेश्वर के पास ग्राम पंचायत कोठी के अंतर्गत ओंकार हाईटेक कॉलोनी में 20 अप्रैल को दिनदहाड़े सूने मकान में चोरी हो गई। चोर गोदरेज की अलमारी को तोड़कर उसमें से एक लाख अस्सी हजार नगदी और करीब साढ़े चार लाख के गहने चुरा कर ले गए थे। पुलिस छानबीन कर रही है सुराग लगाने के प्रयास कर रही है किंतु अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
घटना की जानकारी देते हुए मकान मालिक मुकेश पिता बंसीलाल परिहार ने बताया कि वह पिताजी के स्वर्गवास होने के कारण क्रियाकर्म करने के लिए परिवार सहित बैतूल गए थे। घर पर पत्नी के भाई ऋतिक को छोड़ गए थे। घटना वाले दिन वह अन्य कॉलोनी में कार्य से गया हुआ था। इसी दौरान दोपहर 1 से 6 बजे के बीच 20 अप्रैल को चोरी की घटना घटी।
रितिक जब घर वापस लौटा तो उसे मकान खुला हुआ दिखाई दिया और अंदर जाने पर अलमारी का सारा सामान फैला हुआ दिखाई दिया। इसकी रिपोर्ट उसने जाकर मांधाता पुलिस में दर्ज करवाई। मुकेश के लौटने पर ज्ञात हुआ कि एक लाख अस्सी हजार नगदी और करीब साढ़े चार लाख के गहने चोर चुरा कर ले गए हैं। पुलिस छानबीन कर रही है। सुराग लगाने के प्रयास कर रही है किंतु अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!