14 जून तक Free में Aadhaar करें अपडेट, वरना देने होंगे पैसे

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आज के वक्त में आधार का सभी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आधार को लेकर एक जरूरी खबर है कि अगर आपका आधार 10 साल पुराना हो गया है, तो उसे अपडेट करना अनिवार्य है। सरकार के आदेश के सुरक्षा कारणों की वजह से सभी 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना जरूरी है। हालांकि अगर आपने 10 साल में एक बार भी आधार अपडेट किया है, तो आपको दोबारा आधार अपडेट की जरूरत नहीं है।

फ्री में अपडेट करें आधार
सरकार की ओर से आधार अपडेट पर लगने वाली फीस को फ्री कर दिया है। यह सुविधा 15 मार्च से 14 जून तक जारी रहेगी। ऐसे में आपको 14 जून से पहले आधार को अपडेट कर लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपको 14 जून के बाद आधार अपडेट पर 50 रुपये फीस देनी होगी।

कैसे आधार करें अपडेट
आधार को अपडेट करने के लिए यूजर्स को प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस देना होगा। इन दोनों डॉक्यूमेंट को myaadhaar.uidai.gov.in पर दर्ज करना होगा। फिलहाल यह सुविधा फ्री ऑफ कॉस्ट है।

आधार अपडेट करने का पूरा प्रॉसेस

  • सबसे पहले आपको मोबाइल या फिर लैपटॉप से UIDAI की वेबसाइट पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद आधार नंबर दर्ज करना होगा।
  • फिर ओटीपी वेरिफिकेशन से लॉगिन करना होगा।
  • फिर डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करके वेरिफाई करना होगा।
  • इसके बाद आपको आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ की कॉपी अपलोड करें।
  • इस तरह आधार अपडेट की रिक्वेस्ट सबमिट हो जाएगी और आधार स्टेटस अपडेट मिल जाएगा।

नोट – आधार को ऑनलाइन फ्री अपडेट किया जा सकता है। इसके अलावा नजदीकी आधार स्टोर या फिर पोस्ट ऑफिस स्टोर से भी आधार को अपडेट करा सकते हैं।

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!