प्रधानमंत्री आवास योजना से कन्नौद के श्री सुनील का बन गया पक्का मकान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

प्रधानमंत्री आवास योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री चौहान का हृदय से धन्यवाद

देवास- प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब वर्ग के लोगों के लिए मददगार साबित हो रही है। इस योजना से गरीबों के पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है। योजना में पक्के मकान बन से जाने हितग्राहियों एवं उनके परिवारों के चेहरे पर खुशी
के भाव साफ दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने से नगर परिषद कन्नौद के सुनील पिता बाबूलाल रावल का पक्‍का मकान का सपना पूरा हुआ है। योजना में पक्का मकान बन जाने से वे बहुत खुश हैं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं। हितग्राही श्री सुनील कहते है कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से हमारी जिंदगी में खुशियां आई है। पहले हम कच्चे घर में रहते थे और कई तरह की दिक्कतों का सामना करते थे लेकिन अब प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत पक्के घर में रहने के बाद सभी समस्याएं खत्म हो गई। श्री सुनील कहते है कि आवास योजना के कारण हमारा पक्का घर बन पाया है अब बारिश के मौसम में चैन की नींद सो सकेंगे। उनका पूरा परिवार बहुत खुश है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हृदय से धन्यवाद दे रहे हैं।

172 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!