चिलचिलाती धूप व प्यास से बचने के शहर में 9 जगह इंतजाम

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा। निमाड़ की गर्मी का रौद्र्र रूप सबको पता है। नगर निगम ने 9 जगह लू से बचने के लिए राह चलते लोगों के लिए अनोखे इंतजाम किये हैं। इसमें छांवदार स्थान, शुद्ध पेयजल व बैठक व्यवस्था की गई है। इस नए प्रयोग से राहगीरों को राहत मिलेगी। वे कुछ समय तपती व चिलचिलाती धूप से बच भी सकते हैं।
कहने को तो यह छोटी बात है, लेकिन इस तरह की व्यवस्थाएं पुरातन के जमाने में राजा महाराजाओं के समय भी होती थी। बाद में जीवन की आपाधापी में लोग इसे भूलने लगे। शिवराज की भाजपा सरकार ने प्रदेशभर के निगमों व निकायों के शहरों व गांवों में इसे लागू करने के लिए कहा है।
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा भीषण गर्मी का प्रकोप निमाड़ में होता है। गर्मी से बचने के लिए लोग अपनी व्यवस्था तो करते ही हैं, लेकिन शहर के प्रमुख स्थानों पर नगर निगम प्रशासन द्वारा जहां प्रतिवर्ष शीतल पेयजल प्याऊ लगा कर लोगों के लिए जल की व्यवस्था की जाती हैं वहीं इस वर्ष भी प्याऊ के साथ ही धूप के ताप से बचने के लिए सुरक्षित छायादार अस्थाई केंद्र भी बनाए गए हैं।
शासन की मंशा अनुसार महापौर अमृता अमर यादव एवं निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देश पर इस भीषण गर्मी से बचने के लिए शहर के 9 स्थानों पर ठंडक युक्त लू और तापधात से बचने एवं गर्मी में शीतल पेयजल के लिए  नगर निगम परिसर, जलेबी चौक, नया बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, रेलवे स्टेशन, इंदिरा चौक, स्टेडियम, सूरजकुंड बस स्टैंड, मटरूमल गार्डन में रुकने के छायादार केंद्र  बनाए बनाए हैं। इसी में शीतल पेयजल की व्यवस्था आम नागरिकों के लिए की गई है। इस केंद्र में फ्लेक्स बैनर के माध्यम से लू से बचने के उपाय भी दर्शाए गए हैं।

201 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!