Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

डेहरिया साहू से शुक्रवासा मार्ग लम्बाई 6.42 किलो मीटर से आसपास के 20-25 ग्रामों के ग्रामीणो को होगा लाभ

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आवागमन की सुविधा होगी प्राप्त

देवास- जिले में लोक निर्माण विभाग अंतर्गत डेहरिया साहू से शुक्रवासा मार्ग लम्बाई 6.42 किलो मीटर से जिले के ग्रामीण क्षेत्र को लाभ होगा। मार्ग के निर्माण से क्षेत्र एन. एच. 59 ए इंदौर बेतुल मार्ग से सीधे जुड़ सकेगा। मार्ग ग्रामीण
मार्ग की श्रेणी का मार्ग है। डेहरिया साहू से शुक्रवासा मार्ग के बन जाने से आस-पास के लगभग 20-25 ग्रामों के नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। डेहरिया साहू से शुक्रवासा मार्ग के लिए लगभग 06 करोड़ 43 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त है। प्राप्त प्रशासकीय स्वीकृति अनुसार 05.16 कि.मी. में डामरीकरण मार्ग तथा 01.26 कि.मी. में सीमेंट कांक्रीट कार्य किया जाना है, मार्ग में 22 पुल/पुलियाओं का निर्माण भी किया जायेगा।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply