अक्षय तृतीया पर नहीं है विवाह के शुभ मूहूर्त – आचार्य मार्कण्डेय

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया को साढ़ेतीन शुभ मुहूर्तों में से एक मुहूर्त माना जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है जो विवाह के लिए शुभ माना जाता है और साथ ही सोना खरीदने के लिए भी यह शुभ दिन होता है, परंतु इस बार अक्षय तृतीया पर विवाह नहीं कर सकते हैं। आचार्य अंकित मार्कण्डेय ने बताया कि 14 मार्च से खरमास के कारण विवाह आदि मांगलिक कार्यों पर रोक है। खरमास 15 अप्रेल को समाप्त हो गया, लेकिन गुरु अस्त होने के कारण अप्रेल माह में एक भी विवाह का मुहूर्त नहीं है। अक्षय तृतीया पर पूरे साल में सबसे अधिक शादियां होती हैं, जिनकी शादियों के मुहूर्त नहीं निकलते हैं वे लोग अक्षय तृतीया पर विवाह करते हैं। अक्षय तृतीया 22 अप्रैल परशुराम जयंती पर इस बार कई शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन सूर्य मेष, चंद्रमा वृषभ राशि में, त्रिपुष्कर योग सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, अमृत सिद्धि महायोग का संयोग बन रहा है। अक्षय तृतीया तिथि का 22 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 50 मिनट से आरंभ होगी और 23 तारीख को सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक रहेगी।

लेकिन इस बार गुरु अस्त के चलते इस इस दिन शादियों के मुहूर्त नहीं हैं, हालांकि अबूझ मुहूर्त होने के कारण कई लोग इस दिन शादियां करेंगे, साथ ही कुछ समाजों के सामूहिक विवाह भी होंगे। लेकिन गुरु के अस्त रहते हैं। विवाह आदि मांगलिक कर्म नहीं करना चाहिए। गुरु 29 अप्रेल तक अस्त रहेंगे। इसके कारण अप्रेल माह में खरमास समाप्त होने के बाद भी शादियों के शुभ मुहूर्त नहीं है। विवाह के अत्यधिक शुभ मुहूर्त मई, जून में रहेंगे।

अक्षय तृतीया को माना जाता है अबूझ मुहूर्र्त

पूरे साल में अक्षय तृतीया का दिन विवाह आदि शुभ कार्यों के लिए विशेष शुभ माना जाता है। विवाह कार्यों के लिए गुरु और शुक्र दोनों का उदित होना जरूरी होता है। गुरु सुखमय दाम्पत्य जीवन देते हैं। इसी प्रकार शुक्र दाम्पत्य जीवन में सुख समृद्धि, सुविधाएं देते हैं। अगर गुरु या शुक्र में से कोई एक भी अस्त हो तो उस स्थिति में विवाह कार्य नहीं होते हैं। अक्षय तृतीया पर गुरु अस्त रहेंगे, लेकिन यह स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है, इसलिए कई लोग इस मुहूर्त में शादियां करते हैं।

 

Views Today: 2

Total Views: 84

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!