बड़े धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज का सबसे बड़ा पर्व ईद उल फितर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

निकला जुलूस जगह-जगह हिंदुओं ने किया स्वागत दी एकता की मिसाल

पिपरिया। इस्लाम धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक ईद का पर्व पिपरिया शहर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रमजान माह के खत्म होने के बाद आज सुबह से ही विशेष नमाज अदा की गई इसके बाद जुलूस निकाल एकता का संदेश दिया गया जुलूस का सभी धर्म प्रेमियों ने स्वागत किया एकता की मिशाल कहे जाने वाले पिपरिया में हिंदुओ में गले मिलकर ईद की मुबारक मुस्लिम भाइयों को दी । ईद-उल- फितर इस्लाम धर्म का प्रमुख त्योहार है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। ईद का त्योहार भाईचारे और शांति संदेश देता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार रमजान के पवित्र महीने के 30 वें दिन और 10वें शव्वाल की पहली तारीख को ईद का पावन पर्व मनाया जाता है। जो कि इस वर्ष 22 अप्रैल को मनाया गया, ईद के दिन मस्जिदों और ईदगाह में एक साथ नमाज अदा की गई। इस मौके पर घरों में खास तरह की सेंवईयां बनाई गई और एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई ।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!