कांग्रेस के जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी का भैसदेही से मुलताई जाते समय आठनेर मेहुआ भव्य स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आठनेर नगर में आज कांग्रेस के जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी का भैंसदेही से मुलताई जाते समय आठनेर में कांग्रेस के ग्रामीण जिला अध्यक्ष हेमंत वागदरे आठनेर नगर अध्यक्ष डॉक्टर ज्ञानदेव माथनकर एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के नेतृत्व में जिला प्रभारी श्री चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी का आठनेर नगर के मुख्य बस स्टैंड पर सभी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अरविंद जगताप अल्ताफ पठान पूर्व पार्षद शेख हारून संजय जीतपुरे बंटी वागदरे तरुण मानकर रूपेश डोंगरे रियाज काजी शेख सलीम सलाम काजी सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गन जिला प्रभारी के स्वागत में शामिल होकर सभी ने उनसे सौजन्य भेंट की और उन्हें विश्वास दिलाया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को हम तन मन धन से कार्य कर चुनाव में विजय दिलाएंगे इस पर जिला प्रभारी चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आठनेर वासियों में जो जोश ललक कांग्रेस के प्रति दिखाई दे रही है वह ऐसी ही हमेशा बनी रहे जिससे कांग्रेसका प्रत्याशी आपकी बैतूल विधानसभा से विजई हुए और आपकी मेहनत रंग लेकर आए आप का जोश देखते ही बनता है ऐसा ही जोश चुनाव तक एवं हमेशा बना रहे इस अवसर पर ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष हेमंत वागदरे ने कहा कि आठनेर एक ऐसा उदाहरण है जब 2003 में पूरे प्रदेश में उमा भारती के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बन गई थी परंतु मासौद विधानसभा से और आठनेर वासियों के सहयोग से हमारे बड़े भाई पूर्व कैबिनेट मंत्री वर्तमान मुलताई विधायक श्री सुखदेव पांसे को आठनेर मासौद की जनता ने इस विषम परिस्थिति में भी मासौद विधानसभा का नेतृत्व करने उन्हें विधानसभा पहुंचाया था आठनेर की जनता हमेशा से विषम परिस्थितियों में कांग्रेस के साथ खड़ी रही है और आज भी पूरे प्रदेश में विषम परिस्थितियां है इसी को देखते हुए आठनेर की जनता फिर इतिहास दोहराए गी और कांग्रेस को पूर्ण सहयोग करेगी वही नगर अध्यक्ष डाज्ञानदेवमाथनकर ने कहा कि मैं मुख्य अतिथि हमारे जिले के प्रभारी चंद्रिका प्रसाद जी द्विवेदी का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अस्वस्थ करता हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में मैं आठनेर नगर से हमारे विधायक को लिट दिलवा लूंगा इस अवसर पर सभी ने उनका स्वागत कर उनके आठनेर आने पर सभी ने उनका आभार व्यक्त किया

Views Today: 2

Total Views: 108

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!