Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

जल्द शुरू होगा ओवरब्रिज का काम

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। खंडवा स्टेट हाइवे पर स्थित भिरंगी रेलवे गेट पर लोगों को लंबा इंतजार की झंझट से निजात मिलने जा रहा है। हालांकि क्षेत्रवासियों के साथ-साथ लंबे रूट के वाहन चालकों को इसके लिये थोड़ा ओर इंतजार करना पड़ेगा। ओवरब्रिज निर्माण कार्य की सभी प्रक्रियाएं लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। वहीं कार्य का टेंडर भी हो गया है। जल्द प्रस्तावित जगह का पुन: सीमांकन किया जाएगा। एसडीओ सेतु निगम श्री गिरीष कुमार के मुताबिक अगले एक-दो सप्ताह में काम प्रारंभ होने की उम्मीद है। ओवरब्रिज की लंबाई करीब 400 मीटर रहेगी। स्टेट हाइवे पर ओवरब्रिज बनने के बाद रेलवे गेट के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लगना बंद हो जाएगा। इधर, हिवाला, बमनगांव और धनवाड़ा की कनेक्टिविटी बहाल रहेगी। इस सड़क पर अन्य वाहनों का दबाव कम होगा। जिससे इन ग्रामों की आवागमन व्यवस्था पहले से ओर अधिक सुगम होगी।

स्टेट हाइवे की सूरत बदली

इस साल अतिवर्षा के चलते स्टेट हाइवे का बुरा हाल हो गया था। जिस पर वाहन लेकर गुजरना चुनौती साबित होने लगा था। इतना ही नही, क्षतिग्रस्त हाइवे पर सड़क हादसे बढ़ रहे थे। इन सब बातों को ध्यान में रखकर सरकार ने हाइवे का कायाकल्प करने राशि स्वीकृत की थी। जिसके बाद काम को रफ्तार मिली। परिणामस्वरूप स्टेट हाइवे फिर चकाचक हो गया है। जिस पर बगैर किसी बाधा के वाहन भर्राटे भर रहे हैं।

106 Views
What do you think?

Leave a Reply