Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुनील भोजने के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने अवैध मदिरा के संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार 11 अक्टूबर को सहायक जिला आबकारी अधिकारी ए.एस. बघेल के नेतृत्व में ग्राम रोलगांव, धूपकरण, दीपगांव, धनवाड़ा, चौकड़ी, वार्ड नंबर 05 खिरकिया व शुभम ढाबा खिरकिया में दबिश दी। दबिश के दौरान 22 पाव देशी मदिरा प्लेन, 12 पाव देशी मसाला एवं 1.5 लीटर हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब जब्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के अंतर्गत कुल 4 प्रकरण दर्ज किए गए।

0 Views
What do you think?

Leave a Reply