Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

वेयर हाउस संचालकों पर १०-१० हजार का जुर्माना

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देशानुसार वरिष्ठ कृषि अधिकारी ने धनगांव स्थित आरके वेयर हाउस का निरीक्षण किया तथा वेयर हाउस प्रबंधक को निर्देश दिए कि रोड पर खड़ी सभी ट्रालियों को तत्काल वेयर हाउस परिसर में खड़ी कराएं। वेयर हाउसिंग लॉजिस्टिक कार्पोरेशन के जिला नोडल अधिकरी पवन बेनल ने रोड पर ट्राली खड़ी कराने को लेकर आरके वेयर हाउस पर 10 हजार रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया। इसी प्रकार छिदगांव रोड पर गंगासागर वेयर हाउस प्रबंधक द्वारा सड़क पर ट्रालियां खड़ी कराने के संबंध में 10 हजार का अर्थदंड से दंडित किया। इसी प्रकार अधिकारीद्वय ने सेवा सहकारी समिति नीमगांव, उपार्जन स्थल अधिरा वेयर हाउस गांगला, सेवा सहकारी समिति जूनापानी, उपार्जन स्थल एसआर वेयर हाउस खुदिया तथा सेवा सहकारी समिति सिराली, उपार्जन स्थल माहेश्वरी वेयर हाउस सिराली का भी निरीक्षण किया।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply