Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

फसल बेचकर आ रहे किसान का अपहरण  

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। फसल बेचकर रुपए घर ले जा रहे किसान को सड़क से अगवा कर लिया। दो दिन बाद भी किसान की मोटरसाइकिल ही जब्त हो पाई है। तेज गर्मी में भी पुलिस मेहनत कर रही है। पुलिस अफसरों के बयानों में कान्फीडेंस देखकर लग रहा है कि आरोपियों का खुलासा जल्द होने वाला है। किसान के साथ कोई अनहोनी न हो। इसीलिए पुलिस सतर्कता बरत रही है। साइबर के सहारे पुलिस ट्रेस करने में लगी है। हो सकता है खरगोन जिले की पुलिस की मदद लेनी पड़े। वह इसी जिले का है।

पुलिस के प्रयास खाली

खरगोन जिले के आदिवासी किसान को बदमाशों ने लूटकर अपहरण कर लिया। घटना मंगलवार देर रात की है। अपहरणकर्ता कार से आए थे। बुधवार दोपहर तक पुलिस के घटना स्थल के समीप स्थित पेट्रोल पंप के सीसी टीवी फुटेज भी देखे। पुलिस को फिलहाल कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। कुछ लोग बताते हैं कि अपहरण की वजह आदिवासी किसान के पास 2 लाख रुपए नगदी होना बताया गया है। वह मंडी में दो ट्रॉली यानी करीब 70 क्विंटल गेहूं बेचकर बाइक से घर जा रहा था। तभी सूनसान रास्ते पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।

आदिवासी है किसान

प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि, घटना अहमदपुर खैगांव स्थित पेट्रोल पंप के पास की है। किसान अर्जुन बारेला 45 वर्ष खरगोन जिले के धुलवाड़ा का है, खंडवा से धुलवाड़ा पहुंचने का यह शार्टकट रास्ता है। इसलिए अर्जुन ने इसे चुना। जब किसान अहमदपुर पहुंचा तो उसे कार सवार तीन-चार अपहरणकर्ताओं ने पकड़कर कार में बैठाया और उसे लेकर फरार हो गए। उसकी बाइक रोड पर ही पड़ी मिली है।

बाक्स …….

लूटा, लेकिन अपहरण क्यों?

पुलिस को प्रत्यक्षदर्शी मजदूर ने बताया कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार में से तीन-चार लोग निकले और अर्जुन को पकड़कर कार में बैठाया फिर साथ ले गए। किसान अर्जुनसिंह के दामाद प्रदीप चौहान ने बताया कि, उनके ससुर अर्जुनसिंह दो ट्रॉली गेहूं लेकर खंडवा गए थे। उनका अपहरण रूपए लूटने के इरादे से हुआ है। गांव या रिश्तेदारी में उनका किसी से कोई विवाद नहीं है। उनकी 7 बेटियां और एक 7 महीने का लड़का है। परिवार में सबका रो-रोककर बुरा हाल है। घटना रात की है, लेकिन पुलिस अब तक पता नहीं लगा सकी है।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply