Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने बुधवार को खिरकिया के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राय आईस्क्रीम से आईस्क्रीम, अपना चाट सेंटर से छोले और पोहा, विजयासन चाट भंडार से मीठी चटनी तथा जय आंबे चाट भंडार से कचोरी का नमूना लिया। इसके अलावा मंगलवार को खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल ने हरदा शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने श्री हरी जूस सेंटर से खाद्य पदार्थ आईस्क्रीम एवं दही, सेलिब्रेशन जूस पार्लर से लस्सी एवं जूस, अन्नपूर्णा जूस आईस्क्रीम से लस्सी तथा मधुर डेरी से दूध का नमूना लिया।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply