रेत का अवैध परिवहन करते पुलिस ने ड्राइवर सहित ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

तरुण मेहरा, सेमरी हरचंद – क्षेत्र में इन दिनों अवैध रेत का कारोबार फल फूल रहा है। दिन और रात के समय धमाचौकड़ी मचाते हुए शहर की सड़कों से रेत से लदे हुए ट्रैक्टर ट्राली निकल रहे हैं। इतना ही नहीं अवैध रेत से भरे हुए ट्रैक्टर ट्राली नगर की गलियों में बहुत तेज रफ्तार से निकलते हैं। रेत माफियाओं द्वारा माखन नगर की तवा नदी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की नदियों से रेत, बजरा, मुरम का अवैध खनन कर बेचा जा रहा है।

पुलिस ने गुरुवार सुबह नगर में रेत से भरे हुए एक ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ कर चौकी मैं खड़ा किया है। सेमरी हरचंद पुलिस चौकी प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि मेन रोड पर भारत गैस एजेंसी के सामने एक ट्रैक्टर ट्राली MP 05 AJ 1095 माखन नगर तरफ से ट्रैक्टर ट्राली में रेत भरकर परिवहन करते हुए ट्रैक्टर ड्राइवर अखिलेश पिता कैलाश कीर ग्राम रजौन को चौकी लाया गया अवैध रूप से भरी ट्रैक्टर ट्राली को चौकी में खड़ा कर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

142 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!