Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

सेंट मैरी, होली फेथ की मान्यता रद्द करने का दिया नोटिस

2 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

हरदा- जिले में संचालित मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय सेंट मेरी को-एड स्कूल हरदा तथा होलीफैथ बाल- रेड क्रास हायर सेकेण्डरी स्कूल हरदा की पाठ्यक्रम एवं पाठ्यपुस्तकें तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री के क्रय हेतु पालकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ने के संबंध में विद्यार्थियों, पालकों अभिभावकों एवं विभिन्न माध्यमों से इस कार्यालय को प्राप्त शिकायत के संबंध में जिला स्तर पर गठित जाँच समिति द्वारा गुरूवार को उपस्थित होकर जाँच की गई ।

जॉच के दौरान पाया गया कि इन दोनों विद्यालय सी. बी. एस. ई. से मान्यता प्राप्त होने के बाद भी कक्षा 1 से 8 तक एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा संचालित पाठ्य पुस्तकें विद्यार्थियों के लिये कक्षावार एवं विषयवार संचालित नहीं होना पाया गया तथा शाला में विद्यार्थियों को निजि प्रकाशकों की पाठ्य पुस्तकें अत्यधिक कीमत की पढाई जाना पाया गया। यह भी पाया गया कि दोनों विद्यालय में पढाई जाने वाली कक्षा बार निजी प्रकाशकों की पुस्तकें कलेक्टर ऋषि गर्ग के द्वारा पूर्व में जारी निर्देश का स्पष्ट उल्लघंन किया गया है।

जॉच के दौरान दोनों विद्यालयों में निजि प्रकाशकों की पुस्तकें संचालित किये जाने से विद्यार्थियों तथा उनके पालकों पर अत्यधिक आर्थिक बोझ पड़ा है तथा शैक्षणिक सामग्री क्रय करने हेतु विद्यार्थियों एवं पालकों को इन संस्थाओं के द्वारा बाध्य किया गया है। अतः अशासकीय विद्यालय सेंट मेरी को-एड स्कूल हरदा तथा होलीफैथ बाल- रेड क्रास हायर सेकेण्डरी स्कूल हरदा की मान्यता व संबध्दता समाप्ति की कार्यवाही हेतु कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है। जॉच समिति में एल.एन.प्रजापति, जिला शिक्षा अधिकारी हरदा, देवेन्द्र सिंह रघुवंशी सहायक संचालक शिक्षा, ओ.एस. महाजन, एपीसी, एम एल सलकनपुरिया एवं शाखा प्रभारी पवन चौरे उपस्थित रहें।

109 Views
What do you think?

Leave a Reply