अफीम-ड्रग्स के धंधेबाजों की कमर तोड़ी
दो के विरूद्ध एनडीपीसी एक्ट की कार्रवाई
जिले में तेजी से पैर पसार रही मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त की पुलिस ने कमर तोड़ डाली है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देश पर सिविल लाइन पुलिस ने मादक पदार्थ अफीम और ड्रग्स के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां ऐसे गोरखधंधे में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। वहीं उन लोगों को राहत की उम्मीद जागी है, जिनका अपना कोई इन नशों के चंगुल में फंसा हो।
अनोखा तीर, हरदा। जिले की सिविल लाइन पुलिस ने मदाक पदार्थ अफीम और ड्रग्स के खिलाफ अब तब की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कार्रवाई दौरान 2 आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में अफीम और ड्रग्स बरामद हुआ है। जिनके विरूद्ध सिविल लाइन पुलिस ने प्रकरण कायम किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया ने बताया कि पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के निर्देश पर मादक पदार्थाे के खिलाफ जारी मुहिम के तहत सिविल लाइन पुलिस ऐसे तत्वों पर नजर रखे हुये थी। वहीं अपने सूचना तंत्र को सक्रिय किया गया। जिसके परिणामस्वरूप 2 व्यक्ति पुलिस के हाथ लगे, जो शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मादक पदार्थ ब्राउन शुगर और अफीम बेचने का काम करते थे। जिन्हें पकड़ा तथा उनके ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान एक व्यक्ति के पास से करीब 84 ग्राम ब्राउन शुगर तथा दूसरे व्यक्ति के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम अफीम बरामद हुई है। साथ ही मोटरसाइकिल क्रमांक 47-एमजी-6241 को भी जप्त किया, जिसे आरोपी कमलेश इस्तेमाल करता था। एसएसपी श्रीमती महोबिया ने बताया कि जप्तशुदा माल की अनुमानित कीमत 4 लाख रूपये है। पुलिस ने बताया कि अफीम का मुख्य तस्कर एलकार सिंह पिता मदनलाल राजपूत उम्र 28 साल निवासी पटेल मोहल्ला ग्राम गंगापुर जिला आगर मालवा थाना बड़ोद एवं उसका पार्टनर हरदा के ग्राम भादूगांव निवासी दीपक शर्मा उर्फ पंडित पिता नर्मदा प्रसाद तथा ब्राउन शुगर की सप्लाई करने वाला कमलेश शर्मा पिता गणेश शर्मा उम्र 42 साल निवासी ग्राम झालवा के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8 / 21 व 8 / 18 के तहत दो अलग-अलग प्रकरण कायम किए हैं। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया है। उन्होंनें यह भी बताया कि प्रकरण में जप्त माल के संदर्भ तथा स्त्रोतों के बारे में बारिकी से पड़ताल की जा रही है।
जप्त माल की कीमत
माल — कीमत
84 ग्राम ब्राउन शुगर — कीमत दो लाख
1.३०० किलो अफीम — कीमत दो लाख
मोटरसाइकिल — 50 हजार रूपये
इनकी महती भूमिका
बड़ी मात्रा में अफीम और ड्रग्स बरामद कर इस गोरगधंधे की कमर तोड़ने वाली पुलिस टीम की कमान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार कंचन के हाथों में थी। श्री कंचन के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश्वरी महोबिया एवं एसडीओपी अर्चना शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक राजेश साहू व उनकी टीम में उप निरीक्षक संतोष रघुवंशी, उप निरीक्षक तरुण विक्रम सिंह चौहान, सहायक उपनिरीक्षक संदीप कुशवाहा, सहायक उपनिरीक्षक संतोष बामने, सहायक उपनिरीक्षक सुनील गुप्ता, प्रधान आरक्षक बृजेश साहू , मुरारी दुबे, अजय तिवारी, आरक्षक प्रदीप मालवीय, राहुल वर्मा, उमेश पवार, रॉबिन सिंह, सुनील शर्मा, सुमेर यादव, राहुल ठाकुर, आशीष खादीकर, सैनिक संतोष ओझा और महिला आरक्षक मीना की सराहनीय भूमिका रही।
Views Today: 2
Total Views: 146

