Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
हरदा

जिले में बढ़ी नाबालिक बालिकाओं के अपहरण की वारदात

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। नाबालिक बालिकाओं का जिले में आए दिन बेहला फुसलाकर भगाकर ले जाना और अपहरण की वारदातें बढ़ गई हैं। गत दिवस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में तीन प्रकरण दर्ज हुए हैं। जिसमें अज्ञात आरोपियों पर नाबालिक बालिकाओं के अपहरण के मामले दर्ज हुए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र रहटगांव के अंतर्गत आने वाले ग्राम में ६० वर्षीय फरियादी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ११ अपै्रल को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी १६ वर्षीय नाबालिक पुत्री का बहला फुसलाकर अपहरण कर लिया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा ३६३ के तहत प्रकरण दर्ज किया है। इसी तरह थाना रहटगांव अंतर्गत एक ग्राम में ५० वर्षीय पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी नाबालिक पुत्री का भी किसी अज्ञात आरोपी ने बहला फुसलाकर अपहरण किया है। पुलिस ने इस मामले में भी धारा ३६३ के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं जिले के टिमरनी थाना में एक नाबालिक को बहला फुसलाकर ले जाने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा ३६३ के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया है।

84 Views
What do you think?

Leave a Reply