प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही ने एनक्यूएएस नेशनल असेसमेंट किया क्वलिफाइड

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही विगत छः वर्षाे से कायाकल्प अवार्ड में प्रथम आ रहा है और पिछले वर्ष नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैण्डर्ड सर्टिफाइड भी किया है। इस साल भी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैण्डर्ड लागू किया गया है एवं स्टैण्डर्ड में दिए गए 06 विभाग का विभागीय चेक लिस्ट के आधार पर सतत मूल्याकन कर संस्था में गुणवता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाओ की प्रदायगी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।

 

एनक्यूएएस नेशनल सर्टिफिकेशन के लिए 06 विभागीय चेक लिस्ट के आधार पर हर विभाग से प्रभारी इंचार्ज डॉ. साउ जोशी, क्वालिटी नोडल अधिकारी डॉ. आकाश पाटीदार एवं मेंबर क्वालिटी सेल अधिकारी डॉ. शीतल रोकड़े, राहुल सेन एवं प्रवीण कर्मा को बनाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करही का एनक्यूएएस नेशनल असेसमेंट के लिए भारत सरकार द्वारा टीम गठित की गई। जिसमें हैदराबाद के अशोक कुमार एवं सोनीपत हरियाणा के श्रीमती बिमला रानी ने 23 जनवरी व 24 जनवरी को प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र करही का नेशनल असेसमेंट किया गया। इसे 83 प्रतिशत से क्वालिफाइड किया गया।

 

नेशनल असिस्टमेंट में इनका रहा सहयोग

 

करही में असेसमेंट की सारी तैयारी, डाक्यूमेंट्स व प्रशिक्षण के लिए डॉ. अभिषेक जिनवाल, डॉ. दीपक यादव, डॉ. श्रुति पांडे, अनन्या साहू, प्रतिक पांजरे आदि का सहारनीय योगदान रहा है। नेशनल असेसमेंट के लिए प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र करही से नर्सिंग ऑफिसर कु. पूजा वर्मा, रेशमा निगवाल, रानी गोस्वामी, एएनएम लक्ष्मी पिपलदे, रेखा चौबे, लेब टेक्नीशियन जयसिंह नरवरिया, जेएम आई मनोज कुशवाह, ड्रेसर लोकेन्द्र शर्मा, ओटी कुलदीप चौहान, फार्मासिस्ट अभिषेक पाटीदार, दीप्ती शर्मा, डाटा एंट्री ऑपरेटर अमित कुमार नेभानी, शुभम कर्मा, सीएचओ कमल अजाना, भगवान नागर, शुभम अरझरे, रवि शर्मा, रुपाली शाहू, एनएम श्रीमती अनु सिंगारे, नेहा कुशवाह, जया डावर, सरस्वती सीटोले, संगीता सावले, सुरक्षा कर्मी सतीश वर्मा, सफाई कर्मी रुकमणि वर्मा, दीपक राठौर, करही क्षेत्र की समस्त आशा सहयोगी, आशा कार्यकर्त्ता एवं विकासखंड महेश्वर के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों ने काफी मेहनत की जिससे एनक्यूएएस नेशनल असेसमेंट क्वालिफाइड किया है।

199 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!