Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

दिग्गी राजा सुरखी में समय बर्बाद न करें : गोविंद सिंह राजपूत

2 min read
Text Size:

 

 

 

अनोखा तीर, भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सुरखी यात्रा को लेकर राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि दिग्विजय सिंह का कार्यकाल आज भी लोगों को याद है, जब बिजली के लिए लोग हमेशा परेशान रहते थे। बिजली न मिलने से किसानों की फसलें बर्बाद होती थी। प्रदेश में सड़कों का हाल सभी जानते हैं। मरीज अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ देते थे, इतनी खराब सड़कें आप के समय में थी। श्री राजपूत ने कहा कि आपने विकास के नाम पर सुरखी में एक ईट भी नहीं लगाई। श्री राजपूत ने कहा कि मुझे व मेरे परिवार को सुरखी की जनता आज से नहीं 25 वर्षों से जानती है। सुरखी विधानसभा मेरे परिवार जैसी है। हम सब एक हैं, पुराने भाजपा के लोग हो या नए भाजपा के कार्यकर्ता, हमारे यहां सभी को मान-सम्मान मिलता है। हमारे द्वारा कभी किसी को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया गया और ना ही हमने कभी दबाव बनाने की राजनीति की है। मेरे भाजपा में आने के बाद सुरखी में हजारों करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। इन विकास कार्यों पर आप ग्रहण ना लगाएं । आपके द्वारा लगाए गए झूठे आरोपों पर जनता विश्वास करने वाली नहीं है। श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी के साथ-साथ पूरे प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से आ रही है। उन्होंने दिग्विजय सिंह पर व्यंग करते हुए कहा कि जहां-जहां पग पड़े संतन के तह तह बंटाधार आप जहां जाते हैं, वहां-वहां बंटाधार हो जाता है। आने वाले समय में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

————————–

101 Views
What do you think?

Leave a Reply