खरगोन- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर महेश्वर में महिला महासम्मेलन में शामिल होंगे। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा और एसपी धर्मवीर सिंह लगातार इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे है। वे दोनों अधिकारी तीसरे दिन बुधवार को कार्यक्रम स्थल महेश्वर पहुँचे। यहां डॉम और मंच स्वरूप लेने लगा है। साथ ही कार्यक्रम स्थल के पास ही पार्किंग की व्यवस्था होगी। वही मंच के पास प्रदर्शनी जो आने वाले नागरिकों के लिए भी खुली होगी। ग्रीन रूम और लोकार्पण व शिलान्यास के लिए भी स्थान चयन किया गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे महेश्वर में 2 घंटे 20 मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वे नगर पालिका स्थित बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री चौहान 14 अप्रैल शुक्रवार को अंबेडकर नगर महू से प्रस्थान कर हेलीकाप्टर के माध्यम से दोपहर 1ः30 बजे महेश्वर पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री श्री चौहान अंबेडकर जयंती और महिला सम्मेलन में शामिल होंगें। तत्पश्चात मुख्यमंत्री श्री चौहान 3ः50 बजे भोपाल की ओर प्रस्थान करेंगे।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, एएसपी मनीष खत्री, एसडीएम अग्रिम कुमार, एसडीओपी मनोहर गवली व अन्य अनुभागों के एसडीओपी तथा पूर्व विधायक राजकुमार मेव, जनपद अध्यक्ष अशोक डाबर, जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि लाल सिंह पटेल, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष बक्शीराम यादव, दामोदर महाजन, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र केवट उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 86

