Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
खरगोन

न्यायाधीशगण की उपस्थिति में जेल बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण 

1 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – काटकुट फाटे स्थित उपजेल में सजा काटने वाले कैदियों के स्वास्थ को लेकर समय समय पर उनका चेकअप करवाया जाता है ।ताकि कोई भी कैदी मौसमी बीमारी का शिकार न हो सके । उल उल्लेखनीय है की गुरुवार को न्यायाधीशगण की उपस्थिति में स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों द्वारा जेल बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जहा डॉक्टर अजय कटारे द्वारा बंदियों के दांतो का परीक्षण कर उन्हे दांतो को स्वस्थ रखने की सलाह दी गईं ।वही डॉक्टर अटोदे ने बंदियों को अपने स्वास्थ्य का मौसमानुसार ध्यान रखने के लिए समझाईश दी । जबकि आंखों की विशेषज्ञ सीमा बिरला ने बंदियों की आंखों की जांच कर आवश्यक उपचार देकर आंखों की देखरेख की जानकारी दी । पैरा मेडिकल स्टाफ के कानूडे व नरेंद्र वास्कले द्वारा बंदियों के ब्लड सैंपल लेकर जांच हेतु संग्रह किया गया । वहीं डॉक्टर राजेश पाटीदार द्वारा सभी बंदियों का आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान न्यायाधीश श्रीमती विकसिता मरकाम, मुकेश कोरी व श्रीमती आरती सिंह द्वारा बंदियों को स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply