Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
बैतूल

भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी

2 min read
Text Size:

 

 *आठनेर मुकेश सोनी*

नगर के श्री राम मंदिर परिसर में आज ठीक 12:00 बजते ही भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी की स्तुति के साथ भगवान श्री राम का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर हजारों माता बहनों ने भाइयों ने युवा साथियों ने एक मेक से गले मिलकर भगवान राम के जन्म पर सभी को बधाई दी एवं बधाई गीत भी गाए सभी ने भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर मिठाइयां एवं बतासे शक्कर गुड़ आदि मेवा मिष्ठान का वितरण किया गया

बधाई देने वालों में श्री बांथृरी साहू समाज आठनेर के अध्यक्ष बंसीलाल जी लहरपुरे ने भगवान श्री राम के जन्म पर उन्हें तिलक कर भगवान राम के चरणों में मत्था टेका एवं पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल जी को बेच लगाकर पुष्प माला से उनका स्वागत किया एवं उन्हें श्री राम नवमी पर्व की बहुत सारी बधाई दी एवं आठनेर पहुंचने पर श्री बाथरी साहू समाज की ओर से पूर्व सांसद माननीय हेमंत खंडेलवाल जी का साहू समाज के अध्यक्ष ने उनका स्वागत कर आठनेर पहुंचने पर उन्हें बधाई दी एवंसभी नगर वासियों कोभी भगवान राम के जन्म पर बधाई दी है

 

*वही पूर्व सांसद हेमंत* *खंडेलवाल ने भगवान* राम एवं भागवत कथा महापुराण के चरण स्पर्श किए एवं भागवताचार्य देवी ऋषिता द्विवेदी से मुलाकात एवं दर्शन किए श्री खंडेलवाल जी ने उपस्थित साहू समाज के सभी नेता कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से एवं साहू समाज के सभी स्वजन माता बहनों से कहा कि भगवान राम मर्यादा पुरुषोत्तम थे हमें भी मर्यादा में रहना है और उनके द्वारा किए गए अनुकरण का हमें पालन करना चाहिए श्री खंडेलवाल ने 9 दिन तक चली भागवत कथा मैं सभी श्रोताओं का भी उन्होंने आभार व्यक्त किया एवं धार्मिक आयोजन के संबंध में जो उनके द्वारा 9 दिन तक भागवत कथा में सभी लोगों का जो सहयोग रहा उसे उन्होंने सराहा एवं सभी को ऐसे धार्मिक आयोजन करने हेतु बधाई भी दी वही साहू समाज के अध्यक्ष एवं युवा टीम महिला टीम द्वारा भी माननीय पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल जी का आभार व्यक्त किया गया

58 Views
What do you think?

Leave a Reply