Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन सभी

आज प्रदेश कृषि मंत्री कमल पटेल का हुआ नगर आगमन 

1 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह – प्रदेश कृषि व जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल गुरुवार सुबह दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं से मेल मिलाप कर रामनवमी की शुभकामनाएं दी। साथ ही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर के ग्रह निवास पर भी पहुंचे। जहां उन्होंने मंडल अध्यक्ष के पिता स्वर्गीय सरदार सिंह (लाला) तोमर के प्रथम पुण्यस्मरण पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए। और संवेदनाएं व्यक्त की।जिसके बाद श्री पटेल ने भाजपा वरिष्ठ नेता लादूराम साहू,सुभाष पुराणिक,जिला मंत्री महीम ठाकुर,महाविद्यालय जनभागीदारी के अध्यक्ष जितेंद्र सुराणा,वरिष्ठ सहकारिता नेता गुरुचरण भाटिया आदि से चर्चा की। इस मौके पर मंडल महामंत्री रवि ऐरन,गणेश चौधरी,मंडल उपाध्यक्ष महेन्द्र अमई,बंटी लोड,कपिल पटेल सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रभारी मंत्री श्री पटेल ने भगवान नागेश्वर व गोपाल मंदिर के दर्शन कर वह अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना हुए।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply