खालवा उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना फेस-2 को मिली तकनीकी स्वीकृति

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, खंडवा। जिले की खालवा उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना फेस-2 को तकनीकी स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के लिए प्रयास निरंतर जारी हैं। निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं के साथ जिन क्षेत्रों में नवीन परियोजनाएं आरंभ हो रही हैं, वहां किसानों को नहरों के रख-रखाव और पानी की हर बूंद के सही उपयोग के संबंध में जागरूक करना आवश्यक है, जिससे हम अपने संसाधनों का अधिक से अधिक उपयोग उत्पादन में कर सकें। मुख्यमंत्री श्री चौहान वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की मंत्रालय में हुई 119 वीं बैठक को संबोधित कर रहे थे। वनमंत्री व हरसूद विधानसभा क्षेत्र के विधायक कुंवर विजय शाह के अथक प्रयासों से खण्डवा जिले की खालवा उद्वहन माइक्रो सिंचाई परियोजना फेस-2 को तकनीकी स्वीकृति प्रदान की गई। इस परियोजना से खण्डवा जिले के 7 हजार 910 हेक्टेयर क्षेत्र में माइक्रो सिंचाई पद्धति से सिंचाई उपलब्ध कराई जाएगी। मंडला जिले को लाभान्वित करने वाली हालोन सिंचाई परियोजना के शेष कार्यों और बरगी व्यपर्वतन परियोजना के संबंध में भी स्वीकृतियां प्रदान की गईं। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, किसान-कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

—————————–

113 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!