खंडवा। नगर निगम प्रांगण गांधी जी की प्रतिमा के सामने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष वायनाड के सांसद रहे श्री राहुल गांधी जी को संसदीय कार्य प्रणाली से निवृत्त (लोकसभा सदस्यता खत्म) करने के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार विशाल मौन धरना प्रदर्शन रखा गया। रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम भजन गाकर विरोध प्रकट किया गया। आंदोलन के पूर्व कांग्रेसजनों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
प्रेमांशु जैन ने बताया कि राहुल गांधी की सदस्यता समाप्ति को लेकर कांग्रेस का आंदोलन जारी है। शनिवार को जहां कांग्रेसजन द्वारा भाजपा कार्यलय के सामने धरना प्रदर्शन रखा किया गया वहीं रविवार को नगर निगम प्रांगण में गांधी प्रतिमा के पास मौन सत्याग्रह कर विरोध प्रकट किया गया। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के इशारे पर शनिवार कांग्रेस के लगभग 40 नेताओं एवं कार्यकर्ताओं पर केस बनाए गए जो कि गलत है। संविधान धरना प्रदर्शन करने की आजादी देता है। पार्टी अपना विरोध धरने के माध्यम से दर्ज करा सकती है इसके बाद भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किए गए जो कि न्यायसंगत नहीं है।
मोहन ढाकसे ने कहा कि राहुल गांधी संसद में अदानी एवं मोदी के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। मोदी जी ने अदानी और अंबानी को जो फायदा पहुंचाया है उसका खुलासा कर रहे थे इसलिए संसद से निष्कासित कर दिया। यह हिटलरशाही नहीं चलेगी। लोकतंत्र की हत्या नहीं करने दी जाएगी। भाजपा को हम बता देना चाहते हैं कि लोकतंत्र अभी जिंदा है। कांग्रेस मैदान में है और हम डरेंगे नहीं डटकर लड़ेंगे आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा।
ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अर्ष पाठक ने कहा सांकेतिक तौर पर मौन प्रदर्शन कर रहे हैं, लोकतंत्र की जिस तरह से मोदी जी और भाजपा सरकार हत्या कर रही है, इससे देश को बचाने के लिए राहुल गांधी लड़ाई लड़ रहे हैं, हम सब कांग्रेसजन उनके साथ है और विरोध कर रहे हैं। आगे भी विरोध जारी रहेगा।
इस अवसर पर मोहन ढाकसे, ओंकार पटेल, इंदल सिंह पंवार, कुंदन मालवीय, अर्ष पाठक, सुनील सकरगाये, सदाशिव भवरिया, श्याम यादव, देवेंद्र जैन, अंकित पाठक, यशवंत सिलावट, शहजाद पवार, इकबाल कुरैशी, रुपाली बारे, हुकुम मेलुन्दे, दीपक मुल्लू राठौर, कादर खान, दिव्यांश ओझा, लव जोशी, गुलशन अरोरा, गोलू मंडलोई, अजय वर्मा, अल्ताफ कुरैशी, अहमद पटेल, मनोज मंडलोई, शराफत खान, अशरफ खान, नमित नीरज, गुरप्रीत सिंह, मुजाहिद कुरेशी, रितेश मेलुन्दे, सुनील यादव, विशाल जैन, समीर खान, गोलू मंडलोई, नासिर खान, रतन सक्सेना, प्रेमांशु जैन सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित थे।

