Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

किसान पुत्री श्रेष्ठा ने किया ग्राम को गौरवान्वित

1 min read
Text Size:

 

खण्डवा। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा गत दिवस तक्षशिला परिसर, इंदौर में दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के टॉपर्स को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल द्वारा सम्मानित किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में खण्डवा जिले के ग्राम जसवाड़ी की श्री नीलकंठेश्वर महाविद्यालय की छात्रा श्रेष्ठा जयराजसिंह मौर्य को एमएससी वनस्पति शास्त्र (बॉटनी) में यूनिवर्सिटी टॉप करने पर महामहिम राज्यपाल ने सम्मानित कर गोल्ड मेडल एवं प्रशंसा पत्र प्रदान किया। श्रेष्ठा के पिता जयराज सिंह मौर्य कृषक है एवं माताजी संगीता कुँवर जसवाड़ी की सरपंच हैं। श्रेष्ठा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय एस एन कॉलेज की अपनी विषय शिक्षक डॉ शकुंतला मिश्रा विभागाध्यक्ष वनस्पति शास्त्र एवं अपने माता-पिता को दिया हैं।

गांव की बेटी की इस उपलब्धि पर नरेन्द्र सिंह चौहान, भूपेन्द्रसिंह चौहान, संजय सिंह, भारत सिंह, महेन्द्र राठौर, डा. राम गुप्ता, दीपक लाड़, दुर्गेश जोशी, संजय लाड़, अनुराग सातले सहित ग्रामीणजन ने बधाई दी हैं।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply