आज से लाड़ली बहना योजना के लगेंगे शिविर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- लाडली बहना योजना अंतर्गत जिले में 25 मार्च शनिवार से शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए प्रत्येक ग्राम स्तर पर एक समीति का गठन किया जाना ह। ग्राम स्तरीय समिति में ग्राम के शासकीय सेवक एवं ग्राम के जागरूक व्यक्तियों को सम्मिलित किया जाना है। जो योजना अंतर्गत पात्र हितग्राहियों लाने एवं उनकी ई-केवायसी करवाने में सहयोग करेंगे। इस संबंध में कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा ने समस्त जनपद सीईओ, नगर पालिका व नगर परिषद सीएमओ को पत्र जारी किए हैं।

नोडल अधिकारी नियुक्त

कलेक्टर श्री वर्मा ने शनिवार से प्रारंभ हो रहे लाड़ली बहना योजना के शिविरों के आयोजन एवं अन्य कार्यवाही करने के लिए आदेश जारी कर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दायित्व सौंपे है। ग्रामिण क्षेत्रों की समस्त जनपदों में आयोजित होने वाले शिविर व शिविर से संबंधित समस्त कार्यवाही के लिए नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा व सहायक के रूप में नोडल अधिकारी सहायक परियोजना अधिकारी श्रीमती सुचिता खोड़ होगी। वहीं समस्त एसडीएम अपने क्षेत्र के अंतर्गत शिविर आयोजन एवं अन्य समस्त कार्यवाही करेन के नोडल अधिकारी होंगे। सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र में आयोजित होने वाले कैम्प व समस्त कार्यवाही करने के लिए नोडल अधिकारी नपा सीएमओ श्रीमती प्रियंका पटेल को बनाया गया है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र के समस्त सेक्टर अधिकारी नोडल अधिकारी होंगे जो अपने क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी शिविरों की मॉनिटरिंग कर प्रतिदिन की रिर्पोट एवं समस्याओं से संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

विकासखंडों में निरीक्षण पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त

लाडली बहना योजना अंतर्गत संचालित होने वाले शिविरों के सुचारू संचालन, योजना की मॉनिटरिंग, समस्याओं के निराकरण व समन्वय के लिए कलेक्टर श्री वर्मा ने विकासखंडों में निरीक्षण पर्यवेक्षण अधिकारियों को नियुक्त किया है। इनमें कसरावद विकासखं डमें निरीक्षण पर्यवेक्षण अधिकारी संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शिराली जैन होंगी। इसी तरह भीकनगांव में महिला बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रत्ना शर्मा, भगवानपुरा में महिला बाल विकास की सहायक संचालक सुश्री मोनिका बघेल, खरगोन में पिछड़ा वर्ग विभाग की सहायक संचालक सुश्री इतिश जैन, गोगांवा में खेल विभाग की जिला अधिकारी श्रीमती पवी दूबे, सेगांव में जिला रोजगार अधिकारी श्रीमती प्रिती बाला सस्त, बड़वाह में उद्यानिकी के सहायक संचालक केके गिरवाल, महेश्वर में जिला प्रौढ़ अधिकारी वी रायक तथा झिरन्या विकासखं डमें जिला मत्स्य पाल विभाग के रमेश मोरे को निरीक्षण पर्यवेक्षण अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त सभी पर्यवेक्षण अधिकारी संबंधित क्षेत्र राजस्व के अनुविभागीय अधिकारी व जनपद सीईओ से समन्वय कर योजना का क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करेंगे।

Views Today: 2

Total Views: 66

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!