कक्षा 5वीं व 8वीं की परीक्षाएं आज से प्रारम्भ होंगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। राज्य शिक्षा केन्द्र भोपाल द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार कक्षा 5वी व 8वीं की परीक्षाएं शनिवार से प्रारम्भ होने जा रही है। जिला परियोजना समन्वयक मुकेश द्विवेदी ने बताया कि इन परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 116 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हंै, जिसमें हरदा विकासखण्ड में 36, खिरकिया में 32 व टिमरनी में 44 परीक्षा केन्द्र शामिल है। कक्षा 5वीं में कुल 10868 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें से शासकीय स्कूलों के 6422 तथा अशासकीय स्कूलों के 4446 विद्यार्थी शामिल है। इसी तरह कक्षा 8 वीं में कुल 10304 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे, जिनमें से शासकीय स्कूलों के 6363 तथा अशासकीय स्कूलों के 3941 विद्यार्थी शामिल है। कक्षा 5वी की परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए हरदा ब्लॉक में शासकीय कन्या उ.मा. वि. हरदा को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह खिरकिया ब्लॉक में शासकीय कन्या उ.मा. वि. खिरकिया को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है व टिमरनी ब्लॉक में शासकीय कन्या उ.मा. वि. टिमरनी को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। कक्षा 8 वी की परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए हरदा ब्लॉक में शासकीय महात्मा गांधी उ.मा. वि. हरदा को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है। इसी तरह खिरकिया ब्लॉक में शासकीय बालक उ.मा. वि. सिराली को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है व टिमरनी ब्लॉक में शासकीय उत्कृष्ट उ.मा. वि. टिमरनी को मूल्यांकन केन्द्र बनाया गया है।

Views Today: 2

Total Views: 74

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!