आज खिरकिया में नागरिकों की समस्याएं सुनेंगे कलेक्टर गर्ग

 

अनोखा तीर, हरदा। जिले के शहरी क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वार्ड चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि 25 मार्च को नगरीय क्षेत्र खिरकिया के अम्बेडकर भवन में आयोजित चौपाल में वार्ड नागरिकों की समस्याएं सुनी जाएंगी। कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि वार्ड चौपाल आयोजन के दिन सुबह से ही नगरीय निकाय के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्युत विभाग के कर्मचारी, उचित मूल्य की दुकान, पटवारी, उपयंत्री, आंगनवाड़ी, आशा कार्यकर्ता सहित संबंधित समस्त विभागों के मैदानी स्तर के अधिकारी व कर्मचारियों के साथ वार्ड का भ्रमण कर नागरिकों से आवेदन लेंगे। इन आवेदनों का निराकरण कलेक्टर की उपस्थिति में आयोजित वार्ड चौपाल में उसी दिन किया जाएगा।

97 Views

Leave a Reply