लाड़ली बहना योजना के फार्म भरवाने आज लगेंगे शिविर

अनोखा तीर, हरदा। शासन के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के फार्म 25 मार्च से जमा किए जाएंगे। लाड़ली बहना योजना के फार्म तैयार कर ऑनलाइन भरे जाने एवं निर्धारित प्रारूप में पंजी संधारित करने के लिए विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे है। हरदा शहर के 35 वार्डों की बहनों के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक कैम्प के लिए अधिकारी कर्मचारियों की वार्डवार व शिविरवार ड्यूटी लगाई गई है। ये शिविर प्रात: 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे के बीच रविवार को छोड़कर सप्ताह के अन्य सभी दिनों में आयोजित होंगे।

94 Views

Leave a Reply