महिला एएसपी ने रंगों का ऐसा समन्वय बनाया कि सब दंग रह गए!

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा। समर्पण सृजन केंद्र खंडवा द्वारा निमाड़ की जनजातीय कलाकृति को प्रोत्साहन एवं नई पीढ़ी से रूबरू  कराने के लिए महिला सम्मान एवं सशक्तिकरण के तहत जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा की एकल चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पुलिस उप महानिरीक्षक खरगोन तिलक सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं एसपी विवेक सिंह और जिला पंचायत सीईओ शैलेन्द्र सिंह सोलंकी के विशेष आतिथ्य में हुआ। सृजन केंद्र के लुक़मान मसूद ने कहा कि हमारे समाज मे पुलिस की एक अलग ही छवि बना रखी है, जबकि ऐसा नहीं है। पुलिस अपने हाथों में पेंटिंग का ब्रश भी ले सकती है। वो सुंदरता का लाल रंग, बसन्त का पीला रंग, आसमान से नीला रंग और बदलो से काला रंग, इंद्रधनुष के हजारों रंगों को लेकर रचनात्मक कार्य कर सकती है। पेंटिंग बना सकती है, जो अपने आप मे असाधारण कार्य है। सीमा अलावा ने पिथौरा लोक कला पर विस्तृत प्रकाश डाला। किन परिस्थितियों में इस कला को अपनाया। कैसे अपने व्यस्त समय में से इस कला के लिए अपनी एकाग्रता और ऊर्जा लगाई। कला की बारीकियों को कैसे दूर किया, इसे सहजने में और नई पीढ़ी को हस्तांतरित करने में कितना आनंद आता है, इस पर चर्चा की। तिलक सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक ने अपने उद्बोधन में एएसपी अलावा के कार्यो की जमकर तारीफ की। पुलिसिंग के साथ क्षेत्र विशेष की समस्याओं, संस्कृति एवं कला पर कार्य करने को महान कार्य बताया। एसपी विवेक सिंह ने भी कुछ इसी तरह के विचार व्यक्त किए। काफी संख्या में पुलिस अधिकारी राजनेता और अन्य लोग उपस्थित थे। आभार जितेंद्र चौधरी ने माना।

Views Today: 2

Total Views: 72

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!