खालवा व हरसूद ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था के संबंध में वन मंत्री डॉ. शाह ने ली बैठक

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खण्डवा- वन मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह द्वारा आज खालवा एवं हरसूद ब्लॉक के गांवों में पेयजल की समस्या को लेकर कलेक्टर अनूप कुमार सिंह तथा अन्य अधिकारियों से चर्चा की। वन मंत्री डॉ. शाह द्वारा निर्देश दिए गए कि हरसूद एवं खालवा ब्लॉक के जिन ग्रामों में पानी की कमी रहे उन गांवों में कुएं एवं ट्यूबेल माह अप्रैल से जुलाई तक अधिग्रहित किए जायें। इसके साथ ही जिन कुओं में मोटर आदि नहीं है उनमें 5 हॉर्स पावर की मोटर तथा सौर ऊर्जा पम्प लगाए जायें। इसके साथ ही पाइप लाइन डालकर ग्रामीणों के लिए पानी की व्यवस्था की जायें। जिसमें ग्राम माथनी, अम्बापाट, चिकतलाई तथा कोटवारियां कुल 4 ग्राम मुख्य है, जिसमें पानी की समस्या रहती है। यह कार्य 20 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा खालवा में भी पानी की व्यवस्था के संबंध मेें चर्चा की गई।
बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कंचन तनवे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरसूद दलीप कुमार तथा संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!