महिला खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

नसरुल्लागंज- खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीहोर द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर नगर नसरुल्लागंज के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

वही जानकारी देते हुए खेल एवं युवा कल्याण विभाग सीहोर से सुजाता कुशवाहा ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिलाओं को प्रोत्साहन देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष श्रीमती मंजू अबध पटेल, मंजू रवि मालवीय, पूर्व नगर परिषद् अध्यक्ष श्रीमती अनीता राजेश लखेरा, श्रीमती रजनीशर्मा, श्रीमती रचना भारी, श्रीमती विनीता खंडेलवाल, पार्षद इंदु मालवीय सहित नगर की महिलाए उपस्थित रही।
इस अवसर पर श्रीमती मंजू मालवीय ने उद्बोधन में महिलाओं को आगे बढ़ाने, महिलाओं के शक्तिकरण, महिलाओं का आत्म बल एवं महिलाओं को प्रोत्साहन करने की बातें कहीं
पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनिता लखेरा ने आयोजन समिति को धन्यवाद देकर कहा की अब समय आ गया है कि सारी महिलाएं अपने दमखम का परिचय दें। खेलों के माध्यम से भी महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य होना चाहिए
यह प्रतियोगिता हुई आयोजित
जानकारी के मुताबिक खेल एवं युवा कल्याण विभाग नसरुल्लागंजसीहोर द्वारा चम्मच दौड़, कुर्सी दौड़ आयोजित की गई जिसमें करीब 50 से 70 महिलाओं ने भाग लिया,जिसमें चम्मच दौड़ विजेता पूजा लखेरा,उपविजेता ममता विश्वकर्मा तृतीय बबली सोनी एवं कुर्सी दौड़ में विजेता मोनिका श्रीवास्तव उपविजेता विनीता खंडेलवाल तृतीय शोभा तिवारी महिलाओं को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत भी किया गया । इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए श्री नीलमणि सिंह सेंगर, सचिन त्रिवेदी, प्रबल अग्रवाल, सुनील पंवार, सतीश चंद्र, अंकिता विश्कर्मा, स्वाति मालवीय, स्वतंत्र विश्कर्मा, नीरज पंवार उपस्थित रहे।

143 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!