मां कर्मा जयंती पर निकली शोभायात्रा, हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सेमरी हरचंद- नगर में शनिवार को कर्मा जयंती के उपलक्ष में साहू समाज संगठन द्वारा मां कर्मा जयंती समारोह आयोजित किया गया। जिसमें दोपहर 2:00 बजे गायत्री साधना स्थल पर बच्चों एवं महिलाओं के कार्यक्रम रंगोली, चित्रकला, मेहंदी, फैंसी ड्रेस, जूडो एवं हेयर स्टाइल प्रतियोगिताऐं हुईं। वही शाम 4:00 बजे गायत्री मंदिर स्थल से शोभा यात्रा प्रारंभ हुई जिसमें सामाजिक बंदु बच्चे, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग बड़ी संख्या में डीजे बाजे के साथ नाचते गाते शामिल हुए। शोभायात्रा के बाद आरती प्रसाद वितरण कर साहू समाज के गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण किया गया। ट्रैक्टर ट्राली में रथ बनाकर भगवान कृष्ण और माता कर्मा की झांकी सजाई गई जो यात्रा का केंद्र बिंदु रही।

135 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!