Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

स्टेवर्डशिप दिवस कार्यक्रम में किसानों को किया जागरूक

1 min read
Text Size:

 

खंडवा। किसान अपने खेतों में रासायनिक खाद और कीटनाशकों का उपयोग अक्सर असुरक्षित तरीके से करते हैं ऐसे में गंभीर बीमारियां उसके लक्षण देखने को मिलते है। इसी के चलते किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाकर पीआई इंडस्ट्रीज कंपनी ने खंडवा जिले के गांधवा गांव के क्षेत्रीय किसान भाइयों को रासायनिक कीटनाशकों से सुरक्षित उपयोग करने की सलाह दी गई।

पीआई इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा स्टेवर्डशिप दिवस कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को रासायनिक कीटनाशकों से सुरक्षित उपयोग करने की जानकारी दी। इस अवसर पर एरिया मैनेजर कुलदीप पाटीदार, असिस्टेंट अवनीश सिंह, ग्राम सरपंच कालूराम की भूमिका उल्लेखनीय रही। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधि कंपनी के सुरक्षा कीट के विभिन्न संसाधनों का उपयोग करते हुए कीटनाशकों से सुरक्षित और विवेकपूर्ण उपयोग कैसे करें बताया। इस कार्यक्रम में किसानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply