Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

खंडवा में हवाई पट्टी के नवीनीकरण के लिए सांसद ने उड्डयन मंत्री से की मुलाकात

2 min read
Text Size:

 

खंडवा। इन दिनों दिल्ली में लोकसभा का सत्र चल रहा है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल लोकसभा सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर पत्र के माध्यम से रूबरू होकर चर्चा कर रहे है। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि चल रहे लोकसभा सत्र के दौरान गुरुवार को सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर खंडवा नागचुन पर बनी हवाई पट्टी के सौंदर्यीकरण व विस्तारीकरण सहित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु चर्चा की। सांसद श्री पाटिल ने केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया से कहा कि मेरे संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत खण्डवा शहर मुख्यालय के ग्राम नागचुन स्थित हवाई पट्टी जो विगत लगभग 75 वर्ष की है। इस हवाई पट्टी के उन्नयन/नवीनीकरण का कार्य वर्ष 2014 में लोक निर्माण विभाग म.प्र. शासन द्वारा कराया गया है।

इस हवाई पट्टी रनवे की लंबाई 975.20 मीटर एवं चौड़ाई 45.60 मीटर है। इसका कुल रकबा 40.64 हेक्टेयर है। पक्की बाउंड्री वॉल 2875.00 मीटर है एवं तार फेंसिंग 1586.20 मीटर है। यहां दो एच. टाईप क्वार्टर व रिटायरिंग रूम निर्मित है। इनकी स्थिति अच्छी है। यहां पर व्ही.आई.पी. हेलीकॉप्टर का आवागमन होता रहता है। साथी साथ ही पूर्व में रनवे के माध्यम से छोटे प्लेन भी खंडवा उतर चुके हैं। खण्डवा जिले के आस-पास बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी तथा हरदा जिले लगे हुए है। इस हवाई पट्टी का विस्तारीकरण एवं नवीनीकरण होने से आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ यहां के व्यावसायिक कार्यों एवं निजी कार्यों हेतु अन्य शहरों में हवाई यात्रा से आना-जाना सुगम हो सकेगा। सांसद ने अनुरोध किया कि इस हवाई पट्टी के विस्तारीकरण, उन्नयन/नवीनीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं हेतु अपने स्तर से विभाग से आवश्यक स्वीकृति एवं उचित निर्देश संबंधित अधिकारियों को प्रदान करने की कृपा करे, जिससे इस क्षेत्र का विकास हो सके।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply