Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

नवकार नगर में भक्तांबर मंडल विधान की पूजा

1 min read
Text Size:

 

खंडवा। आदिनाथ जिन चरण में जो रखता निज माथ भक्त, अमर पद प्राप्त कर बनता निज का नाथ। जैन धर्म में एक ओर जहां णमोकार मंत्र को शक्तिशाली माना गया है वहीं सभी पापों को हरने वाला और घर में सुख शांति बरसाने वाला भक्तांबर का पाठ होता है। भक्तांबर के पाठ व मंडल विधान की पूजा से सभी प्रकार के कष्टों, पीड़ा का निवारण एवं घर में सुख शांति बनी रहती है। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि नवकार नगर में संगीता अजय पाटनी के परिवार में विश्व शांति एवं सभी के कल्याण के लिए पंडित निखिलेश जैन के मार्गदर्शन एवं मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं द्वारा भक्तांबर मंडल विधान की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं द्वारा 48 अघ्र्य चढ़ाए गए।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply