Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

खंडवा में पं. प्रदीप मिश्रा की कथा 26 अक्टूबर से, जुड़ सकते हैं डेढ़ लाख लोग

2 min read
Text Size:

 

खंडवा। देश के आस्थावान लोगों की पहली पसंद बन चुके पंडित प्रदीप मिश्रा ही कथा खंडवा में होगी। 26 अक्टूबर से 1 नवंबर का समय निर्धारित किया गया है। शहर के किसी भी बाहरी हिस्से में आयोजन स्थल खोजा जा रहा है। प्रशासन और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए यह आयोजन चैलेंज होगा। इसीलिए सोच समझकर प्रशासन तय करेगा कि शहर के लगभग पांच किलोमीटर दूर ही कथा का आयोजन हो और बड़ा पंडाल बनाया जा सके।

कारण यह है कि कथा सुनने देश के कई हिस्सों से लोग पहुंचेंगे, जिनकी संख्या डेढ़ लाख भी हो सकती है। आयोजन के लिए महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट के सुभाष खंडेलवाल और अन्य धार्मिक संगठन तैयारियों में जुट गए हैं। पिछले 1 साल से लोग इस बात के इंतजार में थे, कि पंडित मिश्रा की कथा खंडवा में हो। खंडवा की भौगोलिक दृष्टि और कनेक्टिविटी तथा संसाधन देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है। आयोजकों को भी प्रशासन कुछ निर्देश दे सकता है।

हालांकि सत्तारूढ़ पार्टी के जनप्रतिनिधि भी इस आयोजन का हिस्सा बनाए गए हैं। इसलिए संचालन व्यवस्थाएं स्मूथली रहने की संभावना है। पंडित मिश्रा की कथा में महिला श्रद्धालु अधिक पहुंचती हैं। इनकी सुरक्षा व्यवस्था, की जिम्मेदारी भी संचालकों एवं प्रशासन को उठानी होगी।

162 Views
What do you think?

Leave a Reply