फीस नहीं दी तो परीक्षा से रोका, हंगामे के बाद लिए पेपर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

खंडवा। संत थामस स्कूल में ऐन परीक्षा के वक्त हंगामा हो गया। यहां कुछ छात्र स्कूल फीस जमा नहीं कर पाए। इन्हें नोटिस दिए बगैर फीस वसूली के लिए सीधे परीक्षा से बेदखल कर दिया। इसकी शिकायत विद्यार्थी परिषद तक पहुंची, तो मैनेजमेंट से बहसबाजी के बाद छात्रों से परीक्षा ले ली गई।

विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री हर्ष वर्मा ने बताया कि संत थॉमस स्कूल में कुछ विद्यार्थियों की फीस जमा नहीं थी। स्कूल मैनेजमेंट द्वारा विद्यार्थियों को बिना नोटिस दिए परीक्षा से वंचित कर दिया। इस बात की जानकारी वहां के विद्यार्थियों ने विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को दी।

विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता स्कूल पहुंचे। स्कूल प्रशासन से बात की। उन्हें बताया कि किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा देने से वंचित नहीं किया जा सकता। स्टूडेंट की फीस बाकी है, तो उस स्टूडेंट को नोटिस दिया जा सकता है। फीस जमा करने के लिए कुछ समय दीजिए। स्कूल प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की परीक्षा लेंगे। फीस जमा करने के बाद ही रिजल्ट शायद दिया जा सकेगा।

इस दौरान जिला संयोजक जयंती प्रजापति, अजय बंजारे, विशाल सूर्यवंशी, नमन कातोरे, मोहित मोरे, खुशी तवर, उमंग पालीवाल, अजय धांडे, दीपक बनसोड़ सहित विद्यार्थी एवं परिजन उपस्थित रहे।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!