Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

रेलवे जीआरपी एसपी ने किया जनसंवाद

2 min read
Text Size:

 

खंडवा। रेलवे पुलिस अधीक्षक खंडवा जंक्शन के दौरे पर आए। यहां रेलवे में हो रहे अपराध को लेकर एक जनसंवाद बैठक आयोजित की। इस दौरान मध्य प्रदेश पुलिस के थाना प्रभारी, रेलवे वेंडर, रेलवे सुरक्षा समिति, प्लेटफार्म पर दुकान संचालित करने वाले और आम लोगों से संवाद कर समस्या जानी और उनके सुझाव भी मांगे।

जीआरपी पुलिस अधीक्षक भोपाल हितेश चौधरी गुरूवार खंडवा जंक्शन पर पहुंचे। यहां उन्होंने संवाद कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पुलिस के थाना प्रभारियों, रेलवे पुलिस फोर्स और जीआरपी पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करते हुए अपराधों को रोकने के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने अवैध वेंडरों पर कार्रवाई, नशे का कारोबार करने वाले पर कार्रवाई सहित बच्चों से भिक्षावृत्ति करवाने वालों पर कार्यवाही को लेकर खंडवा जीआरपी थाना प्रभारी को निर्देशित किया। पुलिस अधीक्षक हितेश चौधरी ने बताया कि आऊटर पर हाई मास्क और कैमरा लगाने के लिए शासन को पत्र लिखेंगे। अवैध वेंडरों पर कार्यवाही करने तथा नशे का अवैध व्यवसाय करने वाले और बच्चों से भिक्षावृत्ति कराने वाले पर कार्यवाही करने की बात भी कही। साथ ही उन्होंने बताया कि महिला अपराधों को रोकने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत 66,000 से अधिक महिलाओं से अभी तक संवाद हो चुका है और इस तरह के संवाद कार्यक्रम आगे भी जारी रहेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए एक ऐप भी बनाया है जिसमें यात्रा करने वाले यात्री को चलती ट्रेन में सीट पर एफआईआर करने की सुविधा भी दी है।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply